जांजगीर-चांपा, 08 जून (आरएनएस)। जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 7 जून 2026 की देर शाम की गई, जब मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, वाहन एवं ताश पत्तियां बरामद की गईं।
जुआरियों के कब्जे से कुल 1,03,800 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस ष्टत्र22ङ्ग7021 एवं स्क्क 125, अनुमानित कीमत 80,000 रुपये), 52 पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।
पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत थाना शिवरीनारायण में दो अलग-अलग अपराध क्रमांक 194/26 एवं 195/26 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राधेश्याम साहू, दिलीप कुमार पैकरा, विक्की वर्मा, कमलेश कैवर्त, गेंदराम कैवर्त, रतन केंवट, ओम कुमार कैवर्त, जगदीश दास मानिकपुरी, परमेश्वर देवांगन, सुनील केंवट, माधवराम लोहार, समीर प्रेमी, कमलनारायण साहू एवं भीमराम कैवर्त शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, उप निरीक्षक रितेश परमार, प्रधान आरक्षक छगन साहू सहित पूरे पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

