सेंट्रल जेल में पिछले 10-12 दिन में बंदी-कैदी की मौत की यह तीसरी घटना।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 9 जून (आरएनएस) बस्तर संभाग मुख्यालय में स्थित सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के मारडूम इलाके में रहने वाला 60 वर्षीय सुददु कश्यप केंद्रीय जेल में बंद था। 2025 के अंत में उसे अनाचार के एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह जगदलपुर की सेंट्रल जेल में था। दो दिन पहले शाम को उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।उल्लेखनीय है कि बस्तर की सेंट्रल जेल में बंद बंदियों – कैदियों की मौत का यह तीसरा मामला है। पहले मामले में एक महिला बंदी ने जेल के पिछले हिस्से में एक खाली बैरक के पास फांसी लगा ली थी। दूसरे मामले में एक बंदी के बाथरूम में फिसल कर सर में चोट लगने के बाद अस्पताल में मौत हुई थी। अब यह तीसरी घटना बीपी बढ़ने के बाद इलाज दौरान अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है।

