वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीत रही है। इस बीच, निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है। टिप्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर आया यह गाना फिल्म के सभी कलाकारों की झलक को दिखाता है। गाने को जावेद और मोहसिन ने मिलकर तैयार किया है। इसके बोल मोहसिन शेख ने लिखे हैं।
कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उसे तलाक देने के लिए मजबूर करती है, क्योंकि वह उसकी सेक्सुअल इच्छाओं के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती. यह बात जस के लिए दुखद है क्योंकि वह पिता बनने के लिए बहुत बेताब है. आखिरकार जस, प्रीत (पूजा हेगड़े) के साथ आगे बढ़ता है. असली गड़बड़ तब शुरू होती है जब दोनों महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं – और वह दोनों बच्चों का पिता होता है.
है जवानी तो इश्क… टाइटल ट्रैक, फिल्म बीवी नंबर 1 (1999) में मौजूद इसी नाम के लोकप्रिय गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है, जबकि आवाज शंकर महादेवन और हेमा सरदेसाई की है। फिल्म की बात करें, तो यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इसमें जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राजपाल यादव और मौनी रॉय जैसे सितारे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

