राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बिग ओपनिंग ली थी और अब 5 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है. यह तब हो रहा है, जब फिल्म जाह्नवी कपूर के ऑब्जेक्टिफाई सीन को लेकर विवादों से घिरी हुई है. एक तरफ फिल्म पूरी तरह से विवादों में हैं और दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. आरआरआर के बाद पेद्दी एक्टर के करियर की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. फिल्म पेद्दी ने अपने मंडे टेस्ट में क्या कारनामा किया है, चलिए जानते हैं.
पेद्दी मंडे टेस्ट में फेल नजर आ रही है, फिर भी फिल्म ने 300 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार पांचवें दिन पेद्दी ने 12.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. पांचवें दिन फिल्म की कमाई में 22 फीसदी से ज्यादा रकी गिरावट आई है. पांचवें दिन पेद्दी ने तेलुगु में 10.40 करोड़ रुपये, तमिल में 0.15 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.03 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.07 करोड़ रुपये और हिंदी में 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पेद्दी ने पांचवें दिन 7905 शो से नेट 12.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे पेद्दी भारत में ग्रॉस कलेक्शन 201.92 करोड़ रुपये और 169.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हो गया है.
ओवरसीज में फिल्म ने पांचवें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे ओवरसीज का कुल कलेक्शन 47 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, पेद्दी के मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल कलेक्शन शेयर कर बताया है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 315 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, आज 9 जून मंगलवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने छठे दिन 0.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
आरआरआर (1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई) के बाद पेद्दी राम चरण की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. आईएमडीबी के अनुसार, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 1291.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. रंगस्थलम (220.8 करोड़ रुपये), गेम चेंजर (215.8 करोड़ रुपये), मगधीरा (146.8 करोड़ रुपये) कमाए हैं. आरआरआर (2022) के चार साल बाद राम चरण की किसी फिल्म की 300 करोड़ी क्लब में एंट्री हुई है. बता दें, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म में राम चरण अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कई स्पोर्ट्स खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है.
वहीं वरुण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत है जवानी तो इश्क होना है ने रिलीज के चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने तीसरे दिन, यानी रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए थे। कारोबारी दिनों में लौटकर इसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 27.50 करोड़ रुपये हो गया है। बॉबी की फिल्म बंदर ने चौथे दिन महज 30 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 2.75 करोड़ रुपये हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

