नई दिल्ली ,10 जून ,। शादियों के सीजन के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, जिससे आम खरीदारों की जेब पर बोझ और बढ़ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। बाजार में अब 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत जहां 1 लाख 40 हजार रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है, वहीं चांदी की चमक भी बढ़ गई है और यह 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर चुकी है।
24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा दाम
आधिकारिक वेबसाइट द्बड्ढद्भड्डह्म्ड्डह्लद्गह्य.ष्शद्व पर आज (09 जून 2026) सुबह जारी किए गए रेट्स के अनुसार, बाजार में सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। शुद्धता के हिसाब से देखें तो 999 शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना अब बढ़कर 1,52,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें सोमवार शाम के मुकाबले 1,095 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं, 995 शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने का रेट 1,51,973 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 1,003 रुपये की छलांग लगाकर 1,39,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने की कीमत 1,14,438 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
सोना-चांदी की कीमतों का पूरा गणित (प्रति 10 ग्राम)
शुद्धता सोमवार, 08 जून सुबह का रेट सोमवार, 8 जून शाम का रेट मंगलवार, 9 जून सुबह का रेट कितने रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 150768 151489 152584 1095 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 150164 150882 151973 1091 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 138103 138764 139767 1003 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 113076 113617 114438 821 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 88199 88621 89262 641 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999 241160 244300 245607 1307 रुपये महंगी
चांदी की कीमतों में भी आया 1300 रुपये से ज्यादा का उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों को भी आज तगड़ा झटका लगा है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज मंगलवार सुबह बढ़कर 2,45,607 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि सोमवार शाम को कारोबारी बंद होने के समय चांदी का भाव 2,44,300 रुपये प्रति किलो था। इस लिहाज से देखें तो महज कुछ ही घंटों के भीतर चांदी के भाव में 1,307 रुपये का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है, जिससे चांदी की कीमतें एक बार फिर आम लोगों की पहुंच से दूर होती दिख रही हैं।
ध्यान रखें: इन कीमतों में शामिल नहीं है त्रस्ञ्ज और मेकिंग चार्ज
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह और शाम को सोने-चांदी के नए रेट जारी किए जाते हैं, जिन्हें पूरे देश में सर्वमान्य माना जाता है। हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वेबसाइट पर दिए गए इन भावों में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (त्रस्ञ्ज) शामिल नहीं होता है। जब भी आप किसी शोरूम या सुनार से ज्वेलरी खरीदने जाएंगे, तो इन कीमतों के ऊपर आपको 3 फीसदी जीएसटी और ज्वेलरी का मेकिंग चार्ज (गढ़ाई का खर्च) अलग से चुकाना होगा, जिससे गहनों का अंतिम बिल इस बेस प्राइस से थोड़ा अधिक हो जाता है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

