सिरसा 10 जून (आरएनएस)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल (4399 दिन) के उपलक्ष्य में सिरसा जिला भाजपा परिवार द्वारा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह के नेतृत्व में नेहरू पार्क स्थित श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की मंगलकामना करते हुए, उनके नेतृत्व में राष्ट्र के निरंतर विकास, समृद्धि और प्रगति की कामना की गई। हवन यज्ञ में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों और राष्ट्र प्रथम की भावना ने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव भारतीय लोकतंत्र की शक्ति तथा जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवा उत्थान जैसे अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है तथा विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। हवन यज्ञ के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जगदीश चोपड़ा, श्री रामा क्लब ट्रस्ट के संरक्षक श्याम बजाज, अश्वनी बठला, गुरदेव सिंह राही, मक्खन सिंह ख्योंवाली, प्रदीप रातूसरिया, अमन चोपड़ा, इंद्रपाल जांगड़ा, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, वीरेंद्र तिन्ना, सुमन सैनी, गंगासागर केहरवाला, अमरीक सिंह राही, स्मृति सिन्हा, विष्णु शर्मा, डॉ जगदीश, राघव गुप्ता, राजेश जालंधरा, कपिल सोनी, हरपिंदर शर्मा, संप्रीत सोढी, सुनील कबीरा, सुमित मेहता, वेद फुटेला,नरेश छाबड़ा, सुभाष चौधरी, सुशील सैनी, मुकेश मेहता, गणेश चांवरिया, सिकंदर खट्टर, अंग्रेज ओलख, कृष्ण मेहता, अंजनी बंसल, सुरेश पंवार, बलवीर बोयत, कुलबीर धिंगतानिया, बाबूराम सैनी, विजय सेठी, जगतपाल बैनीवाल, जयवीर रोज, रामकुमार गोदारा, सागर बजाज, जगत कक्कड़, कविता, मानसिंह शाक्य, बुधराम, सुखविंदर सोनी, अनिल गुप्ता, कुसुम रानी, आशीष, दीपक ढल, भारतेंद्र, मंगत कंबोज, हेमंत सैनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

