सिरसा 10 जून (आरएनएस)। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार जनसेवा, राष्ट्रहित एवं सुशासन के बल पर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के शुभ अवसर पर डबवाली जिला भाजपा परिवार द्वारा बुधवार को श्री दुर्गा माता मंदिर, कालांवाली में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ एवं प्रार्थना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति, उत्साह एवं राष्ट्र समर्पण की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की प्रगति तथा समाज के कल्याण हेतु आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, जिला महामंत्री हरविंदर रोड़ी, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, भाजपा नेता घनश्याम शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सतपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग, महिला मंडल कालांवाली अध्यक्ष वीणा माहेश्वरी, महेश आजाद, पूर्ण नागर, हरविंदर सिंह, दारा सिंह, संजय गाबा, जिला आईटी सह-प्रभारी संयोग माहेश्वरी, लीना गर्ग, सरोज रानी, नरेश जोशी, संतोष माहेश्वरी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। हवन यज्ञ के उपरांत उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास तथा राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास, समर्थन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय बताया।
डबवाली जिला भाजपा परिवार इस सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आप सभी के सहयोग, समर्पण, अनुशासन एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी एवं सफल बना। आप सभी का स्नेह, समर्थन एवं संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

