0 पुलिस की जनसेवा से प्रभावित पिता-पुत्री की जोड़ी ने एसपी कार्यालय में दी अनोखी प्रस्तुति, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया सम्मान
धमतरी, 10 जून (आरएनएस)। धमतरी पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब एसपी कार्यालय पहुंचे एक श्रमिक पिता और उनकी छात्रा बेटी ने पुलिस की जनसेवा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। भावपूर्ण प्रस्तुति से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम नवागांव कंडेल निवासी रविशंकर पटेल, जो पेशे से श्रमिक मजदूर हैं, ने धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा और चाकूबाजी जैसे अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर एक विशेष गीत की रचना की। इस गीत को उनकी पुत्री कुमारी हर्षलता पटेल ने एसपी कार्यालय में मधुर और प्रभावशाली स्वर में प्रस्तुत किया।
पुलिस की सेवा भावना को गीत में किया बयां
हर्षलता की प्रस्तुति में पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निभाई जा रही भूमिका और जनसेवा की भावना का सुंदर वर्णन किया गया। गीत की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी भावुक हो उठे तथा तालियों से उसका स्वागत किया।
एसपी ने किया सम्मानितपिता-पुत्री की इस रचनात्मक पह से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने हर्षलता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं तथा ऐसी सकारात्मक प्रस्तुतियां पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाती हैं।
अधिकारियों ने भी की सराहनाइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हर्षलता की गायन प्रतिभा, आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन न केवल एक प्रतिभाशाली बेटी और उसके श्रमिक पिता के सम्मान का अवसर बना, बल्कि पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संबंधों का भी एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

