राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं। पहले दिन से फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जो अभी भी बरकरार है। कमाई देखकर साफ है कि यह जल्द 200 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाएगी। दूसरी ओर, वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने वीकेंड पर धाकड़ कमाई की, लेकिन कारोबारी दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
राम चरण और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म हर दिन सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 6वें दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 179.35 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इसने 6 दिनों में 261.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बता दें, पेड्डी में अभिनेता पहली बार पहलवान के किरदार में नजर आए हैं। दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
उधर है जवानी तो इश्क होना है ने रिलीज के 5वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो चौथे दिन की कमाई (3.50 करोड़) के बराबर है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो पाया है। वरुण, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत इस फिल्म की आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
बॉबी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘बंदरÓ ने रिलीज के पांचवें दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। चौथे दिन इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वीकेंड पर यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.15 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। इसमें सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

