वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना पड़ोसन जारी किया है, जिसमें मौनी रॉय अपने डांस का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं।
पड़ोसन मुख्य रूप से एक आइटम गाना है, जिसमें मौनी के साथ जिमी शेरगिल भी नजर आए हैं। मधुबंती बागची और दिव्या कुमार की आवाज में आए इस धमाकेदार गाने को टिप्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसके बोल जयराज ने लिखे हैं। फिल्म में जिमी ने पूजा के भाई का किरदार निभाया है। वहीं मौनी, वरुण की नकली मां बनी हैं। मनीष पॉल, चंकी पांडे, राजपाल यादव और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
है जवानी तो इश्क होना है ने आज पांचवे दिन 2.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो लगातार बढ़ेगी। डेविड धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 30.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
है जवानी तो इश्क होना है का मुबाकला बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की फिल्म बंदर और राम चरण की फिल्म पेद्दी से है। इन तीनों फिल्मों की कमाई करोड़ों में पहुंच चुकी है, लेकिन इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन राम चरण की साउथ फिल्म पेद्दी का है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

