साउथ अभिनेता सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की फैंटेसी-एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कमाई सिनेमाघरों में अभी भी जारी है। फिल्म अब तक 190 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करते हुए खुद को ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर चुकी है और अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। निर्माताओं ने करुप्पू की ओटीटी रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
प्राइम वीडियो ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म करुप्पू अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। निर्माताओं ने एक पोस्ट में बताया है कि फिल्म 12 जून को तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फैंस भी बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म बिना किसी कांट-छांट के ओटीटी पर रिलीज होगी। करुप्पू दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। यह सूर्या के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है।
सूर्या के साथ इस फिल्म में तृषा कृष्णन, अनघा रवि, इंद्रांस और मंसूर अली खान जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
साईं अभ्यंकर का संगीत इस फिल्म की जान है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म में शानदार गानों के साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

