अली फजल की सीरीज राख के पहले ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। अब निर्माताओं ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। पुलिस की वर्दी पहने सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश के किरदार में अली दमदार नजर आए हैं। सोनाली बेंद्रे भी इसका हिस्सा हैं। पाताल लोक के निर्देशक प्रोसित रॉय ने राख का निर्देशन किया है। सीरीज दिल्ली के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले से प्रेरित बताई जा रही है।
ट्रेलर की शुरुआत 1970 के दौर से होती है, जब इंसानी क्रूरता का भयानक चेहरा दिखता है। 2 बच्चों के अपहरण और कत्ल की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। मामले की जांच ईमानदार पुलिस अधिकारी (अली) को सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच बढ़ती है, शहर में एक के बाद एक कत्ल का सिलसिला सामने आता है। इसके जरिए निर्माता रंगा-बिल्ला केस की परतों को खोलते दिखेंगे। सीरीज 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
राख एक काल्पनिक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि इसके संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं।
यह सीरीज 12 जून को भारत में हिंदी में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

