सक्ति, 11 जून (आरएनएस)। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन मे नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत आज सुबह जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने जिला चिकित्सालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इसी प्रकार नगर पंचायत डभरा अंतर्गत अटल परिसर पर स्वच्छता अभियान और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

