दंतेवाड़ा,11 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिक एवं श्रमिक परिवार के सदस्यों को प्राप्त करने हेतु पंजीकृत श्रमिक का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। पंजीकृत श्रमिक के ई-केवाईसी पूर्ण उपरांत ही श्रमिक एवं श्रमिक परिवार के सदस्य मण्डल की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। जिन श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण नही होगा वह मण्डल की योजनाओं का लाभ नही ले सकते। कार्यालय श्रम पदाधिकारी, दंतेवाड़ा जिला-दंतेवाड़ा छ0ग0 की ओर से पंजीकृत श्रमिकों से निवेदन हैं कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण कराये। ई-केवाईसी उपरांत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी रूकावट या बाधा के प्राप्त होगा। ई-केवाईसी हेतु प्रति केवाईसी निर्धारित शुल्क 20 देय होगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

