फतेहपुर 11 जून (आरएनएस )। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवां में बुधवार की देर रात रोड किनारे खड़ी 60 वर्षीय वृद्ध महिला को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रमवां गांव निवासी स्व0 मुन्ना की पत्नी पचनी देवी रात लगभग ग्यारह बजे रोड किनारे खड़ी थी। इसी बीच मिट्टी लेकर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने वृद्धा को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

