फतेहपुर 11 जून (आरएनएस )। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसऊपुर में गुरूवार की सुबह घरेलू कलह से तंग आकर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे अचेतावस्था में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत ठीक न होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हसऊपुर गांव निवासी रामनरेश की पत्नी उर्मिला देवी पिछले कई महीनों से घरेलू कलह के चलते मानसिक तनाव में थी। गुरूवार की सुबह घर के अंदर उसने धन्नी में रस्सी का फंदा डाल फांसी पर लटक गई। तभी परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उसे तत्काल फंदे से छुड़ाकर तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

