०नि:शुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 25 जून को
सुकमा (आरएनएस)। जिला प्रशासन सुकमा द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत संचालित ‘सक्षम कोचिंगÓ में नवीन प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के शिक्षित युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें पीएससी, व्यापम, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर मंच मिल रहा है।कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में संचालित सक्षम कोचिंग विशेष रूप से कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा विकासखंड के युवाओं को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, वहीं छात्रावास एवं जिला ग्रंथालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था आर्थिक एवं भौगोलिक चुनौतियों का सामना कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।नोडल धिकारी सूरज कश्यप ने जिले के सभी स्नातक एवं पात्र अभ्यर्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून से 23 जून तक कोंटा रोड स्थित सक्षम कोचिंग एवं स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र (जिला ग्रंथालय) में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन की यह पहल युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8839323121 और 9589632725 में संपर्क कर सकते है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

