० कलेक्टर ने कहा, गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए
० बरसात के पहले सूखे टंकी क़ो सफाई करने के निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जून (आरएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि, गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें और सरपंच क़ो संचालन करने के लिए हैंडओवर करें। जहां पाइपलाइन या पानी टंकी का कार्य धीमी प्रगति पर है, उसे शीघ्र दोबारा शुरू कर समय सीमा में पूर्ण करें।
बैठक में समूह जल प्रदाय योजना मिरोनी बैराज पर निर्मित भद्रा रीवांपार परियोजना, बरगांव कंचनपुर परियोजना और घोठला छोटे हरदी परियोजना के पूर्ण और अपूर्ण कार्य का विस्तृत समीक्षा किया गया। इन स्थानों में कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप को दिए। जहां पाइपलाइन या पानी टंकी का कार्य धीमी प्रगति पर है, उसे शीघ्र दोबारा शुरू कर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। बैठक में सभी ठेकेदार उपस्थित थे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

