प्रयागराज 11 जून (आरएनएस )। त्रिवेणी क्लब ने न्यू सेंट्रल क्लब को दो रन से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी के मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में त्रिवेणी क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन (भृगु राज सिंह 25, वेदांश यादव 22, रुद्रपाल 15, सचिन कुमार 2/05, आयुष, शिखर त्रिपाठी व कार्तिकेय कुमार एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में न्यू सेंटर क्लब की टीम 24.4 ओवर में 119 रन (लव सिंह 27, शिखर त्रिपाठी 15, समर्थ 2/22, अंकुश त्रिपाठी 2/17, रूद्र पाल, हिमांशु यादव, युवराज व अंश एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

