प्रयागराज 11 जून (आरएनएस )। डीएसए गल्र्स क्लब ने ईश्वर शरण क्लब को सात विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 21.4 ओवर में 113 रन (आदित्य यादव 34, अध्ययन व आदित्य मिश्रा 10-10, समृद्धि 3/29, गायत्री गुप्ता, वंदना व अनन्या एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए गल्र्स क्लब ने 20.1 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन (नमस्या सिंह 51, गायत्री गुप्ता 13, वंश तिवारी, युवराज व आदित्य, हिमांशु एक-एक विकेट) बना लिए। समृद्धि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

