0 महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
कांकेर, 12 जून (आरएनएस)। महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत कांकेर पुलिस की महिला रक्षा टीम ने जी.एन.एम. छात्रावास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं डीएसपी प्रतिभा लहरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से संबंधित कानूनों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
महिला रक्षा टीम ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने या किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। टीम ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता और कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। इसके बाद 73 छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कर महिला सुरक्षा अभियान से जुडऩे की पहल की, जिससे आवश्यकता पडऩे पर वे त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।
जागरूकता कार्यक्रम में छात्रावास प्रभारी सहित कुल 153 छात्राओं ने भाग लिया और महिला सुरक्षा तथा साइबर जागरूकता से जुड़े विषयों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कांकेर पुलिस ने छात्राओं और आम नागरिकों से सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध, महिला उत्पीडऩ अथवा अन्य अपराध संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।
कांकेर में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, 153 छात्राओं को साइबर अपराध और महिला अधिकारों की दी गई जानकारी00पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित महिला, सशक्त समाज के उद्देश्य के साथ कांकेर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा जागरूकता के लिए लगातार अभियान संचालित कर रही है।
0

