देहरादून,12 जून(आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक रीना जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में प्रबंधन ने कर्मचारियों की कई प्रमुख समस्याओं पर सहमति जताते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रदेश महामंत्र रविनंदन कुमार ने बताया कि निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि अगले सप्ताह कर्मचारियों को अप्रैल माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा, 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और मुख्यालय के सहायकों के समायोजन के मुद्दे को आगामी बोर्ड बैठक में स्वीकृत कराने की बात कही। एमडी ने वरिष्ठ लेखाकार व लेखाकार के पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज करने तथा संविदा व विशेष श्रेणी चालकों-परिचालकों के 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के समानुपातिक धनराशि बढ़ाने पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

