ऋषिकेश,12 जून(आरएनएस)।श्री परशुराम महासभा ने विश्व शांति और चारधाम यात्रा सकुशल संपन्नता के लिए गंगा आरती की। शुक्रवार को श्री परशुराम महासभा ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया। जिसमें सभी ने गंगा आरती के जरिए मां गंगा से विश्व शांति और चारधाम यात्रा के कुशलता पूर्वक संपन्न होने की कामना की गई। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

