ऋषिकेश,12 जून(आरएनएस)।तीर्थनगरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से नगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने, नशे पर पूर्ण पाबंदी लगाने, जाम से मुक्ति दिलवाने आदि की मांग की। शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर स्थित शहीद स्मारक भवन में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित हुई। उत्तराखंड राज्य निर्माण समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने कहा कि ऋषिकेश में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जगह-जगह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। आए दिन दिन दहाड़े गोलीकांड की घटना भी सामने आ रही है। गंगा किनारे शराब पीने की घटनाओं के चलते क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

