कोलकाता,12 जून(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनके खिलाफ कोलकाता में एक स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है। उनके खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (1), 351 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ शिकायत कारोबारी तुषार कांति दास ने दी है।
कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में 9 मार्च, 2026 को धार्मिक मंच पर एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता शामिल हुई थीं। आरोप है कि ममता ने यहां कहा कि अगर एक खास समुदाय एकजुट हो जाए, तो इससे दूसरों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं। शिकायत में कहा गया है कि ममता का भाषण भड़काऊ था, जिससे समाज में अशांति फैल सकती थी और हिंसा भड़क सकती थी।
बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता पर यह दूसरी एफआईआर हुई है। इससे पहले 20 मई को सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एडवोकेट रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने शिकायत दी थी। उन्होंने ने भी ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। सिंह ने तब कहा था कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था और बार-बार अनुरोध करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

