शहडोल १२ जून २०२६-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत विकासखंड सोहागपुर की नवांकुर संस्था माँ विराटेश्वरी किरण शिक्षा समिति, पिपरिया एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति, कृष्णा कॉलोनी शहडोल द्वारा गणेश मंदिर परिसर स्थित बावड़ी में बावड़ी उत्सव एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय, विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, नवांकुर संस्था की ओर से कार्यक्रम समन्वयक श्री विकास गुप्ता, सर्व मानव उत्थान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री लोकनाथ नामदेव, श्री राघवेंद्र शुक्ला एवं श्री सनथ त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर आयोजित जल गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को बावडिय़ों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी और जल स्रोतों के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति की सदस्य श्रीमती निशा त्रिपाठी, श्री शिवम तिवारी, मेंटर्स, नगरवासियों तथा समाजकार्य के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी उपस्थितजनों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा इसके लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

