New Delhi 14 June (Rns) /- कांग्रेस और सीपीएम लंबे समय से एक-दूसरे की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रही हैं। हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिनराई विजयन की सरकार को सत्ता से बाहर किया था। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया अलांयस (INDIA Alliance) का हिस्सा है। विपक्षी गठबंधन में होने के बावजूद राहुल गांधी और पिनराई विजयन कभी भी एक दूसरे से आमने-सामने मुखातिब नहीं हुए हैं। दोनों के बीच मतभेद के साथ ही मनभेद भी चलता रहा है। वहीं अब राहुल गांधी के आए ऑडियो ने दोनों राजनीति नेताओं के बीच के मनभेद की खाई को और भी चौड़ा कर दिया है।
दरअसल 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह पिनराई विजयन को गले नहीं लगाएंगे क्योंकि उनके साथ उनकी राजनीतिक लड़ाई चल रही है। इस ऑडियो के सामने आमने के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस और वामपंथी दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके सहयोगी दलों की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
सीपीएम के महासचिव और पूर्व सांसद एमए बेबी ने कहा कि किसी ने राहुल गांधी से पिनराई विजयन को गले लगाने के लिए नहीं कहा था, लेकिन उन्हें विजयन की गिरफ्तारी की मांग करना बंद करना चाहिए। जबकि सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें किसी के गले मिलने की जरूरत नहीं है. कम्युनिस्टों को गले लगाने की राजनीति नहीं चाहिए, हमें स्पष्ट राजनीतिक सोच चाहिए। राहुल गांधी अपने गले लगाने की राजनीति अपने पास रखें, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते पिनराई विजयन जैसे विपक्षी नेताओं का सम्मान जरूर करें
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

