ईशान खट्टर इस वक्त चर्चित वेब सीरीज द रॉयल्स के दूसरे सीजन में व्यस्त है। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए पलाश वासवानी से हाथ मिलाया है, जिन्हें सोनी लिव की सीरीज गुल्लक के निर्देशक के लिए जाना जाता है। निर्माताओं की तरफ से इन चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है। फिल्म का शीर्षक जुगाड़ू है, जिसका जिसका निर्माण टिप्स फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज मिलकर करेंगे।
जुगाड़ू एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा होगी, जिसमें ईशान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पंजाबी अभिनेत्री तानिया इसमें मुख्य अभिनेत्री होंगी और इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लैपरबोर्ड के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग पर अपडेट दिया है। फिल्म का मुहूर्त 30 अप्रैल को मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें अभिषेक बनर्जी, जमील खान, वैभव राज गुप्ता, यामिनी दास, सुखविंदर चहल और निर्मल ऋषि भी शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

