फिल्ममेकर राही अनिल बर्वे की पिछली फिल्म मायासभा और मन-पिशाच का दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब अनिल ने अपनी एक और एआई बेस्ड फिल्म वन-विदिशा की झलक सोशल मीडिया के जरिए दी है। मन-पिशाच की तरह ही यह फिल्म भी जीरो बजट में बनी है।
बर्वे ने इस एआई फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया। ट्रेलर के मुताबिक यह किसी जंगल में पनपते रहस्य की कहानी है। इसमें एक राजा है, एक अप्सरा है और एक मसखरा भी है। इन सब के साथ एक लड़की भी है जिसे दोबारा जीवित किया गया है।
ट्रेलर किसी जंगल में रहने वाली लोककथा या कहानी पर आधारित लग रही है। किरदारों के कपड़ो के डिजाइन से भी ऐसा लग रहा है। पूरे ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म प्रकृति और लोक कथा का मेल मालूम होती है।
अनिल राही बर्वे ने बहुत कम बजट में फिल्म ‘तुम्बाड़Óका निर्माण किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में हॉरर भी अच्छी तरह दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही में एक्सपेरिमेंटल फिल्म मन पिशाच बनाई और उसे यूट्यूब पर रिलीज किया।
इस फिल्म का टोटल बजट सिर्फ 33 हजार था। 80 मिनट की यह फिल्म उन्होंने घर पर बैठे-बैठे कंप्यूटर पर ही बना दी थी। फिल्म मे दो किरदार थे यानिया भारद्वाज और दीपक दामले। हॉरर बेस्ड इस एआई फिल्म की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।
हाल ही में मेकर्स ने तुम्बाड के रीमेक तुम्बाड 2 की घोषणा की है। इस फिल्म को पहले पार्ट की तरह सोहम शाह ही प्रोड्यूस कर रहे हैं पर इसे अनिल डायरेक्ट नहीं करेंगे। इस बार मेकर्स ने फिल्म के निर्देशन के लिए आदेश प्रसाद को चुना है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।
अनिल ने फिल्म का पहला पार्ट डायरेक्ट किया था। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके सेकंड पार्ट को डायरेक्ट करने का मौका ना मिलने पर अफसोस भी जताया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

