गिप्पी ग्रेवाल अपनी लोकप्रिय पंजाबी फ्रैंचाइजी कैरी ऑन जट्टा की चौथी किस्त को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कैरी ऑन जट्टा 4 का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया गया है। फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है, जबकि निर्माण गिप्पी और रवनीत कौर ग्रेवाल ने मिलकर किया है। हंबल मोशन पिक्चर्स एफजेडीसीओ द्वारा प्रस्तुत फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
कैरी ऑन जट्टा 4 का टीजर अपने साथ पुरानी पागलपंती और कॉमेडी की भरपूर डोज लेकर लौटा है। सबसे खास बात जो ध्यान खींचती है, वो यह कि निर्माताओं ने टीजर में दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को भावुक श्रद्धांजलि दी है। कुल मिलाकर पिछली तीनों किस्तों की तरह ही चौथी फिल्म के जरिए अभिनेता दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म में गिप्पी के अलावा, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत गुग्गी और करमजीत अनमोल भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

