बेरुत,15 जून। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को समाप्त करना शामिल है, जिसकी घोषणा के बाद लेबनान में जश्न का माहौल छा गया। राजधानी बेरूत समेत कई जगह लोग सड़कों पर इक_ा हो गए और झंडे लहराते, गाडिय़ों के हॉर्न बजाते और खुशी मनाते हुए देखे गए। समझौते की घोषणा सबसे पहले मध्यस्थ पाकिस्तान ने, फिर अमेरिका और ईरान ने की। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे।
अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाया था। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में 3,600 से अधिक लोग मारे गए, जबकि 11,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सबसे घातक हमले मार्च और अप्रैल के बीच हुए हैं। हमलों से डरे करीब 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।
अमेरिका और ईरान ने जो समझौते पर अपनी सहमति जताई है, उसमें लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जारी युद्ध और हमलों को तत्काल प्रभाव से रोकना भी शामिल है। पिछले दिनों वाशिंगटन और तेहरान के बीच लेबनान मुद्दे को लेकर ही व्यवधान पैदा हो रहा था, क्योंकि इजरायल लगातार बेरूत को निशाना बना रहा था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर नाराज भी हुए थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

