New Delhi 15 June (Rns) /- देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है यह ऑपरेशन उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार राज्यों में लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार से भी ISI से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले इस मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में मध्य प्रदेश की ATS, उत्तर प्रदेश ATS और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में भोपाल से मोहम्मद फराज, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नईम अब्दुल्ला शेख को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया है कि शाकिर मेव हरियाणा के नूंह जिले की एक मस्जिद में मौलवी के तौर पर भी जुड़ा हुआ था
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल देश के कई बड़े धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी भारत के कई राज्यों में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे

