बहस से संकल्प तक: नारी शक्ति वंदन: समावेशिता और विकसित भारत 2047 को गति देने विषय पर युवा चर्चा करेंगे
युवाओं को संसदीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव और शासन की समझ प्राप्त होगी
युवाओं के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और शासन में यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा
New Delhi 15 June (Rns) /- युवा कार्य और खेल मंत्रालय, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में 15 से 17 जून, 2026 तक नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 16 जून, 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत युवा संसद का उद्घाटन करेंगे। पिछले सफल आयोजनों के आधार पर, यह अग्रणी पहल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की भागीदारी को नए सिरे से परिभाषित करती है। इस आयोजन से युवा नागरिकों को शासन, नीतिगत विचार-विमर्श और संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सकेगी।
विकसित भारत युवा संसद महज एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो भारत के युवाओं की ऊर्जा, विचारों और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय चर्चा में शामिल करता है। सेंट्रल हॉल में लिए जाने वाले संकल्प इन तीन दिनों से कहीं आगे तक गूंजेंगे और युवा नेताओं की एक पीढ़ी को विकसित भारत 2047 की ओर यात्रा की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
यह कार्यक्रम तीन प्रगतिशील चरणों में होना है, जिनमें से प्रत्येक को युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के हिसाब से तैयार किया गया है:
आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर 757 नोडल विश्वविद्यालयों/संस्थानों में व्यापक विचार-विमर्श आयोजित किए गए, जिससे यह चर्चा देश के हर कोने तक पहुंची।
प्रत्येक जिले से शीर्ष 5 प्रतिभागियों को राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला।
राज्य स्तरीय चरण:
सभी राज्यों की विधानसभाओं और प्रमुख सरकारी स्थलों पर आयोजित चर्चाओं ने युवाओं को केंद्रीय बजट 2026: युवा शक्ति संचालित बजट से संबंधित क्षेत्रीय शासन संरचनाओं की सार्थक जानकारी प्रदान की।
राज्य विधानसभा अध्यक्षों एवं राज्यपालों की अध्यक्षता में आयोजित इन सत्रों ने सार्वजनिक चर्चा में युवाओं की आवाज के महत्व को बढ़ाया

