यरूशलम,15 जून। अमेरिका और ईरान के बीच सफल शांति वार्ता होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू इस सप्ताह फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप के साथ बैठक करने को जोर दे रहे हैं। मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि नेतन्याहू अमेरिका-ईरान समझौता और लेबनान में इजरायली बलों की कार्रवाई की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ते मतभेदों पर बात करना चाहते हैं।
फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच होगा, जिसमें ट्रंप शामिल होंगे। ट्रंप बुधवार को सम्मेलन समाप्त होने के बाद वाशिंगटन लौट आएंगे। सम्मेलन में युद्ध पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। बता दें कि राष्ट्रपति का पदभार दोबारा संभालने के पहले वर्ष में नेतन्याहू और ट्रंप लगभग हर 2 महीने में मिलते थे, लेकिन फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से वे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं।
ईरान के साथ समझौते के पहले इजरायल ने लेबनान के बेरूत पर हमला किया था, जिससे ट्रंप काफी नाराज हो गए थे। इससे पहले भी, ईरान और अमेरिका के बीच समझौता इजरायल द्वारा बेरूत पर हमले की वजह से प्रभावित हुआ था। ट्रंप ने कहा, बीबी को हमला करने की क्या जरूरत थी? मैं बहुत गुस्से में था। मैंने उसे बता दिया। उसमें जरा भी समझदारी नहीं है। मैंने उसे यह बात बता दी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

