सूरजपुर,15 जून (आरएनएस)। पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में 01 जून 2026 से आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का आज भव्य समापन हुआ। इस शिविर में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य द्वारा की गई प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस पूरे समर कैंप की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।इस 15 दिवसीय शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने भीषण गर्मी के बावजूद प्रतिदिन बच्चों को खेलकूद, योग, चित्रकला, मूर्तिकला, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, संगीत, कंप्यूटर, और व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया। समापन के अवसर प्राचार्य श्रीमती पुष्प राय, पूर्व प्राचार्य श्री वीरेंद्र जायसवाल एवं शिक्षकों के द्वारा समर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट (प्रशंसा पत्र) देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि यह समर कैंप हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और बच्चों के सीखने की ललक का परिणाम है। हम भविष्य में भी बच्चों के हुनर को निखारने के लिए ऐसे आयोजन करते रहेंगे। बच्चों के खिले हुए चेहरे और उनका उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती अमृता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

