कोरबा,15 जून (आरएनएस)। रेलवे साइडिंग से उड़ रही धूलए खोलार नदी में स्ट प डेम निर्माण नहीं होने और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर पंखा दफाई एवं सूराकछार के रहवासियों ने सोमवार को बांकी मोंगरा.कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध ?दर्शन किया। यह आंदोलन पार्षद पे्रम कुमार के नेतृत्व में किया गयाए जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
धूल और पानी की समस्या से परेशान लोग
बांकी मोंगरा में धूल दूषण और जल संकट को लेकर चक्का जाम: 4 घंटे यातायात रहा बाधितए आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलनोरबा 15 जून। रेलवे साइडिंग से उड़ रही धूलए खोलार नदी में स्ट प डेम निर्माण नहीं होने और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर पंखा दफाई एवं सूराकछार के रहवासियों ने सोमवार को बांकी मोंगरा.कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध ?दर्शन किया। यह आंदोलन पार्षद पे्रम कुमार के नेतृत्व में किया गयाए जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।धूल और पानी की समस्या से परेशान लोगदर्शनकारियों का कहना है कि हर साल एसईसीएल द्वारा खोलार नदी में स्ट प डेम बनाकर जल संरक्षण किया जाता थाए लेकिन इस वर्ष निर्माण नहीं होने से क्षेत्र में जल संकट की आशंका बढ़ गई है। वहीं रेलवे साइडिंग से लगातार उडऩे वाली धूल के कारण आम जनजीवन ?भावित हो रहा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख मांगें
आंदोलनकारियों ने शासन के सामने कई मांगें रखीं.
खोलार नदी में जल्द स्ट प डेम निर्माण किया जाए।
रेलवे साइडिंग से उडऩे वाली धूल पर ?भावी नियंत्रण किया जाए।
मुख्य मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए।
रेलवे द्वारा लगाए गए हाइट कंटोलर की मरम्मत की जाए।
4 घंटे तक ठप्प रहा यातायातसुबह 9 बजे से शुरू हुआ चक्का जाम दोपहर 1 बजे तक चला। करीब 4 घंटे तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ?भावित रहीए जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलनसूचना मिलते ही दर्री तहसीलदारए बांकी मोंगरा थाना भारीए रेलवे और एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दिया और 17 तारीख तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।फिर आंदोलन की चेतावनीस्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि यदि तय समयसीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआए तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

