सिरसा 15 जून (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने शिकायतें सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें समाधान शिविर में आई हैं, उन्हें तत्काल समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को भेजें।
डीआरओ संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर जन समस्याओं के निवारण में सशक्त माध्यम बन रहा है। इसलिए अधिकारी इन शिविरों में आने वाली शिकायतों को निवारण प्राथमिकता के आधार पर करवाएं तथा शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित विभाग जवाबदेह है और समयबद्ध ढंग से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर की मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर की जाती है। इसलिए अधिकारी कार्यवाही करने में त्वरित प्रतिक्रिया दें और समाधान की दिशा में उचित कदम उठाएं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करवाएं। समाधान शिविर जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

