गीदम/दंतेवाड़ा, 15 जून (आरएनएस)। एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जावंगा के विद्युत संकाय के छात्र यशराज साहू ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यशराज का चयन देश की अग्रणी सरकारी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (क्च॥श्वरु), बेंगलुरु में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्रालय की एनपीटीईएल (हृक्कञ्जश्वरु) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है।
यशराज साहू ने एक ही सेमेस्टर में कुल पांच एनपीटीईएल कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए। विशेष रूप से इंग्लिश लैंग्वेज फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक गोल्ड, 10 सिल्वर, एलाइट एवं बिलीवर प्रमाणपत्र प्राप्त किए। यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम मानी जा रही है।
यशराज ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि समय-समय पर मिले प्रोत्साहन, तकनीकी ज्ञान और मोटिवेशन ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया, जिसके बल पर वे यह मुकाम हासिल कर सके।
एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रोत्साहन का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि यशराज की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और दंतेवाड़ा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएगी।
संस्थान प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा साहू परिवार ने यशराज साहू को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यशराज की यह उपलब्धि बस्तर अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

