दंतेवाड़ा, 15 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा भाजपा कार्यालय चितालंका में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के स्वर्णिम 12 वर्ष विषय पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेश के वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। साथ ही डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान और आधारभूत संरचना के विकास ने देश को नई दिशा प्रदान की है।
केदार कश्यप ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा से जोडऩे में सफलता मिली है।
कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, मुन्ना मरकाम, नवीन विश्वकर्मा, रामू नेताम, कुणाल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कश्यप, जिला प्रवक्ता दीपक बाजपेयी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

