हुगली। ‘वंदे मातरमÓ गीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट, इंडियाÓ द्वारा हुगली जिले के बैंडेल में इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर के प्रांगण में एक विशेष आलोचना सभा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट, इंडिया के अध्यक्ष मनोज साहा, उपाध्यक्ष अमित भर और प्रोफेसर पार्थ दास मौजूद थे। सभा के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ति के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया और इस मील के पत्थर को मनाने के लिए आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक व कलात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। मुख्य अतिथि और विधायक सुबीर नाग ने संस्था के इन आगामी आयोजनों की सराहना करते हुए अपनी ओर से हर संभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

