12 जून को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई थीं. इनमें एक हॉरर फिल्म भी थी. दिलचस्प बात ये कि विक्रम भट्ट निर्देशित ये हॉरर फिल्म चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इसने कंगना की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा से क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है और इन फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है.
हम बात कर रहे हैं मिमोह चक्रवर्ती स्टारर फिल्म हॉन्टेड 3 डी की. चलिए यहां जानते हैं इस हॉरर फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में अपनी कितनी लागत वसूल कर डाली है और इसे हिट होने के लिए कितना कमाना होगा.
हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट ने भारतीय बॉक्स ऑफि़स पर अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है. ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने के बाद, फि़ल्म ने शनिवार और रविवार को भी अच्छी बढ़त दिखाई. गौरतलब है कि नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, बॉलीवुड की इस नई रोमांटिक हॉरर थ्रिलर फि़ल्म ने वीकेंड पर दर्शकों को अपनी ओर खींचा.
फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इसका कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं रविवार यानी तीसरे दिन, इसमें 10.76त्न की बढ़त देखी गई और इसने 3.6 करोड़ रुपये कमाए. कुल मिलाकर, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका तीन दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 9.35 करोड़ रुपये हो गया है जबकि ग्रॉस कमाई 11.03 करोड़ रुपये हुई है.
बता दें कि इसकी पहली फि़ल्म, हॉन्टेड 3 डी ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 8.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. इसलिए, अगर तुलना की जाए, तो इसके सीक्वल ने ओपनिंग वीकेंड में 10त्न ज़्यादा कमाई की है.
हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट को 15 करोड़ रुपये के लिमिटेड बजट में बनाया हुआ बताया जा रहा है. वहीं इसने अब तक 9.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर डाली है. इसी के साथ इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में अपने बजट का 62.33त्न हिस्सा वसूल लिया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन (11.03 करोड़) को देखें, तो फिल्म ने बजट का लगभग 73.53त्न वसूल कर लिया है.
वहीं सेफ जोन में आने और 100त्न रिकवरी हासिल करने के लिए हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट को 5.65 से 6.5 करोड़ रुपये की ज़रूरत है. 100त्न रिकवरी और कुछ मुनाफ़ा कमाने के बाद, यह रोमांटिक हॉरर थ्रिलर फि़ल्म भारतीय बॉक्स ऑफि़स पर पूरी तरह सफल साबित होगी. उम्मीद है कि फिल्म ये कामयाबी पहले हफ़्ते में या दूसरे वीकेंड तक हासिल कर लेगी.
हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं और इसे आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने प्रोड्यूस किया ह. इसके को-प्रोड्यूसर रूपा पंडित, राहुल वी दुबे, दिलीप एस. जायसवाल, संजय रमेश सिंह और मनीष भूषण मिश्रा हैं. यह फि़ल्म 12 जून को रिलीज़ हुई थी. इसमें मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किये हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

