New Delhi 16 June (Rns) /- दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026 (Delhi Mega Tree Plantation Drive 2026) की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, जनभागीदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, पौधारोपण के लक्ष्यों और विभिन्न विभागों व संस्थाओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनभागीदारी बढ़ाने के तरीके, डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital platform) के इस्तेमाल, पौधारोपण के लक्ष्यों और विभिन्न विभागों व संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
दिल्ली सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026’ का पहला चरण 22 जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, अभियान का शुभारंभ डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में मुख्यमंत्री द्वारा ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल और अभियान का आधिकारिक वीडियो लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्लीभर में डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। सरकार के अनुसार, 22 जून से 4 जुलाई तक अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सामुदायिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नागरिक इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लें और इसे एक बड़े जन-अभियान का रूप दिया जा सके

