लखीमपुर 16 June (Rns) । जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कार में सवार सभी लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले विमल सिंह अपने पत्नी और बच्चों के साथ हरिद्वार छुट्टियां मनाने गए थे। मंगलवार तड़के वो हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी लखीमपुर खीरी के चपरतला क्षेत्र पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी दो किलोमीटर तक घिसटती रही। हुए लखीमपुर तक पहुंच गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

