धमतरी,16 जून (आरएनएस)। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले की जांच के तहत मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने धमतरी के आमापारा क्षेत्र स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार, श्वष्ठ-श्वह्रङ्ख की टीम सुबह से ही दीपेश गांधी के घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। टीम द्वारा मामले से जुड़े विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में श्वष्ठ-श्वह्रङ्ख की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई है।
कार्रवाई के चलते क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल जांच एजेंसियों की पड़ताल जारी है। मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और इसके निष्कर्षों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

