विक्रम भट्ट की मिमोह चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म हॉन्टेड 2 ने सिर्फ 4 दिनों में 11.55 करोड़ रुपये कमाकर सबको चौंका दिया है।
कम मार्केटिंग के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे चल रही है। सिर्फ सोमवार को ही फिल्म ने 4,573 शोज में 2.20 करोड़ रुपये की कमई की है।
दिल्ली- एनसीआर में फिल्म के सबसे ज्यादा शोज लगे थे, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी 100 से अधिक शोज चल रहे थे।
जहां हॉन्टेड 2 अपनी दमदार रफ्तार बनाए हुए है, वहीं बाकी नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म भी 12 जून को रिलीज हुई थी। यह 26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ओपनिंग डे पर इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को कमाई 1.45 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, रविवार का कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। चौथे ही दिन यह लाखों में सिमट गई है। सोमवार को फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये हुआ है।
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में सजी थी। यह 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, कल सोमवार को कमाई लाखों में सिमट गई। फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए। चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 3.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 05 जून को रिलीज हुई थी। रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, कल सोमवार को भी ठीकठाक कमाई रही। कल 11वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.15 करोड़ रुपये हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

