रायगढ़, 17 जून (आरएनएस)। अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतरारोड़ पुलिस ने फोर्ड फिगो कार से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 13 लीटर महुआ शराब जब्त की है। वहीं तमनार पुलिस ने भी 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार से अवैध कच्ची महुआ शराब कृष्णापुर की ओर से रायगढ़ लाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने कृष्णापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर फोर्ड फिगो कार क्रमांक ष्टत्र-10-स्न्र-5263 को रोककर जांच की। वाहन में सवार दिनेश कुमार चौहान (39 वर्ष), निवासी जिला सक्ती एवं उषा चौहान (38 वर्ष), निवासी रायगढ़ से पूछताछ की गई।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से दो झोलों में रखे 130 पाउच कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 100-100 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल 13 लीटर महुआ शराब की कीमत लगभग 1,300 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों द्वारा शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने 13 लीटर महुआ शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार जब्त कर ली। जब्त वाहन की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 2 लाख 1 हजार 300 रुपये बताई गई है।
मामले में थाना कोतरारोड़ में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।
तमनार पुलिस की भी कार्रवाई
ऑपरेशन आघात के तहत थाना तमनार पुलिस ने ग्राम कोडकेल में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:
दिनेश कुमार चौहान (39 वर्ष), निवासी घिवरा देवरघटा, थाना डभरा, जिला सक्ती।
उषा चौहान (38 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, रायगढ़।
जब्त सामग्री:
13 लीटर महुआ शराब (130 पाउच)
फोर्ड फिगो कार क्रमांक CG-10-FA-5263
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, राजेश खांडे एवं चुड़ामणी गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

