राजनांदगांव,17 जून (आरएनएस)। पुलिस चौकी सुरगी ने किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान बरामद कर जप्त किया गया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत 53,132 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सिंघोला निवासी अशोक साहू ने 7 जून 2026 को चौकी सुरगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 जून की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने उनकी किराना दुकान में सेंधमारी कर पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, चिल्लर रकम सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। अगले दिन दुकान खोलने पर सामान बिखरा हुआ मिला और सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ पाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर एसी और फ्रिज मरम्मत का काम करने वाले तीन युवकों से पूछताछ की गई।पूछताछ में जावेद सोलंकी (28 वर्ष), जुनैद अख्तर (26 वर्ष) और हिरेंद्र यादव (19 वर्ष) ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उनके किराये के मकान से चोरी का सामान बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट सहित कुल 53,132 रुपये मूल्य का सामान जप्त किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सहायक उपनिरीक्षक हरीश टेंभुकर, आरक्षक संतोष देशमुख, योगेश साहू, डिलेश मंडावी एवं पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

