बिलासपुर, 17 जून (आरएनएस)। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही थी।
17 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारीपारा रतनपुर निवासी बलदाऊ प्रसाद यादव अपने घर में बड़ी मात्रा में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.400 लीटर तथा कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी बलदाऊ प्रसाद यादव (37 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा रतनपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं आरक्षक आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

