दुर्ग,17 जून (आरएनएस)। दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम अमलीडीह पटवारी हल्का नंबर 10 स्थित भूमि खसरा क्रमांक 15000 रकबा 27.351 हेक्टेयर भूमि पर अनुमोदित अभिन्यास का विचलन कर बड़े बड़े टुकड़े में उपविभाजन तथा अवैध रूप से मार्ग, बाउण्ड्रीवॉल एवं अन्य विकास/ निर्माण का कार्य कर भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में परिवर्तन पाये जाने पर छत्तीसगढ़़ नगर तथा ग्राम निवेश के टीम द्वारा अप्राधिकृत विकास / निर्माण हो हटाने की कार्यवाही की गई। नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार मेसर्स दमयंती इन्फ्रास्ट्रक्चर डंगनिया को विधिवत् नोटिस की तामिल कर, समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने से विधिसम्मत कार्यवाही की गई। कार्यवाही टीम में सहायक संचालक वर्षा दीवान मिश्रा, वरिष्ठ शोध सहायक अनुप कुमार गढ़े, अनुरेखक कार्यालय संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सजल शर्मा, तहसीलदार पाटन भूपेन्द्र सिंह, अमलीडीह पटवारी रूपेन्द्र साहू, अमलीडीह थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफगण उपस्थित थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

