रायपुर, 18 जून (आरएनएस)। ओम बिरला गुरुवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष सीधे लोकभवन पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:55 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर दोपहर 12 बजे पुन: लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:50 बजे वे फिर लोकभवन लौटेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

